Share this Post
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी ये गुलिस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी ये गुलिस्तां हमारा
Sare Jahan Se Achha Lyrics in Hindi
ग़ुर्बत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में
समझो वहीं हमें भी दिल है जहाँ हमारा
परबत वह सबसे ऊँचा, हम्साया आसमाँ का
वह संतरी हमारा, वह पासबाँ हमारा
गोदी में खेलती हैं इसकी हज़ारों नदियाँ
गुल्शन है जिनके दम से रश्क-ए-जनाँ हमारा
ऐ आब-ए-रूद-ए-गंगा! वह दिन हैं याद तुझको
उतरा तेरे किनारे जब कारवाँ हमारा
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा
यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा सब मिट गए जहाँ से
अब तक मगर है बाक़ी नाम-ओ-निशाँ हमारा
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा
इक़्बाल! कोई महरम अपना नहीं जहाँ में
मालूम क्या किसी को दर्द-ए-निहाँ हमारा
“Sare Jahan Se Achha Lyrics in Hindi” पसंद आयी तो हमारे टवीटर पेज को फॉलो जरूर करें ।
Related posts:
Sandese aate hain hume tadpate hain full hindi lyrics | Border Movie | 1997
Khairiyat pucho full hindi song lyrics | Chhichhore movie | Sushant singh Rajput
Kal ki hi baat hai full hindi song lyrics | Chhichhore movie | Sushant singh Rajput
Woh din full hindi song lyrics | Chhichhore movie | Sushant singh Rajput
Control song full hindi song lyrics | Chhichhore movie | Sushant singh Rajput