Kue waali chudail ki kahani 20 saal pehle ki ghatna hindi me
20 साल पहले एक खतरनाक घटना घटी जिससे कारण एक खतरनाक चुड़ैल का जन्म हुआ। यह घटना काफी दर्दनाक थी क्योंकि जो भी इस घटना के बारे में जान लेता वह आश्चर्य में पड़ जाता।
एक शहर के पास एक छोटा सा गांव हुआ करता था। इस गांव में गरीब किस्म के लोग ज्यादातर रहा करते थे। इस गांव में रहने वाले लोग गरीब तो थे लेकिन वह बहुत खुश रहा करते थे क्योंकि उनका सारा घर का खर्च नजदीकी शहर से चलता था।
Kue waali chudail ki kahani 20 saal pehle ki ghatna hindi me
इस शहर में जाकर इस गांव के लोग मेहनत मजदूरी कर कर अपने घर के लिए पैसा कमाते थे और अपना घर का खर्च पूरा किया करते थे। कुल मिलाकर इस गांव में काफी खिशहाली थी।
लेकिन ये खुशहाली काफी दिनों तक नही चल सकी क्योकि इस गांव में एक बहुत ही खूबसूरत लड़की रहा करती थी जो परी जैसी दिखाई देती थी। इस लड़की के माता पिता को भी इसकी इस खूबसूरती पर काफी चिंता रहती थी क्योंकि उसकी बच्ची के साथ आगे चलकर कुछ गलत न हो जाये इसलिए लड़की के माता पिता लड़की को घर से बहुत कम बाहर निकलने देते थे।
इसी गांव के पास एक जंगल था जहाँ पर एक बहुत पुराना कुआ बना हुआ था। इस कुएं के पास इस गांव के लोग बहुत ही कम जाते थे क्योंकि सभी के घरों में नल लगा हुआ था इसलिए इस कुएं के पास जाने की किसी को जरूरत ही नही पड़ी।
गांव के लोग भोजन बनाने के लिए लकडी लेने के लिए ईस जंगल मे जाय करते थे वो भी रात में।
एक बार कुछ लड़के इस गांव की तरफ घूमने के लिए शहर से आए ये लड़के अमीर माता पिता के बेटे थे इनके पास पैसो की कोई कमी नही थी। ये लड़के केवल जंगल की तरफ सिर्फ घूमने के लिए आये थे
लेकिन उस जंगल का रास्ता इस गांव से होकर निकलता था। इसलिए ये सभी लड़के इस गांव से होकर जंगल की ओर जा रहे थे तभी इन लड़को की नजर उस लड़की पर पड़ जाती है जो इस गांव की सबसे खूबसूरत लड़की होती है।
इन सभी लड़को का दिल इस लड़की पर आ जाता है और ये सभी इस लड़की को किसी भी हद तक पाने की कोशिश में जुट जाते है क्योंकि लड़की उन्हें काफी पसंद आ जाती है।
पहले तो ये लड़के कई लोगो को पैसा देकर अपने फेबर में करते है और उन लोगो को अपनी साइड कर लेते है। इस गांव के ज्यादातर लोग पैसे के लालच में उन अमीर लड़को के साथ हो जाते है जो इस लड़की के माता पिता के बहुत करीब थे।
लेकिन उस लड़की के माता पिता को ये नही पता था कि उसके पीठ पीछे इतना बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। इन लड़को ने अपने पैसो के बल पर सबको अपना बना लिया था और इस गांव के ज्यादातर लोगों पर पैसा खर्च किया था।
एक रात के लिए पूरा प्लान बनाया गया था और लड़की को घर से उठाकर जंगल की ओर ले जाने का प्लान बनाया गया था। इस प्लान में शामिल वह सभी थे जो कि लड़की के माता पिता के काफी करीबी थे।
एक रात जब खाने का समय हुआ तो लड़की के घरवालों के खाने में नींफ कई गोलियां मिला दी जाती है ताकि उसके घरवाले गहरी नींद में सो जाएं और लड़की को आराम से उठाकर जंगल की ओर ले जाया सके।
इन लोगो का पूरा प्लान तैयार हो चुका था अब लड़की को उठाकर उन लड़को के पास इस लड़की को ले जाना था। जब लड़की के परिवार के लोग सब सो गए और लड़की सो गए तभी लड़की का मुंह दबाकर कुछ लोग लड़की को खींच कर जंगल मे लड़को के पास ले गए।
जब लड़की इन लड़को के पास पहुच गई तभी सभी वहां पर मौजूद लोगों ये लड़के कुछ और पैसा देते है और वहां से जाने को कहते है। वह सभी लोग उस लड़की को छोड़कर उस जंगल से चले आते है और गांव में आकर किसी को भनक तक नही होने देते है।
ये लड़के रात भर उस लड़की के साथ अत्याचार करते रहते है और जब इन लड़को का मन भर जाता है तो लड़की को एक पत्थर में बांधकर जंगल मे मौजूद उड़ कुएं में लड़की डाल देते है लड़की उस कुएं में तड़प तड़प कर मर जाती है।
ये लड़के भी सभी होशियारी से उस जंगल से भाग आते है ताकि किसी को ये न पता चल सके कि ये लड़के उस जंगल मे रात में मौजूद थे। जब सुबह होती है तब लड़की के माता पिता को पता चलता है कि उनकी बेटी उनके घर मे है ही नही तो वह गांव के लोगो से अपनी बेटी के बारे में पूझते है लेकिन सभी उनकी बेटी के बारे में कुछ भी बताने से मना कर देते है।
लड़की के माता पिता को काफी दुख होता है कि उनकी आखिर कहा चली गई। वह अंदाजा लगाते है कि शायद उनकी बेटी उनका घर छोड़कर चली गई लेकिन उस लड़की के माता पिता को ये नही पता होता है कि उनकी बेटी की जान कुछ भेड़ियों ने ले ली है।
लड़की के माता पिता के आंसू और लड़की का इस तरह से बेरहमी से किया गया कत्ल उस लड़की की aatma को एक भयानक खतरनाक चुड़ैल में बदल देता है।
उस लड़की की आत्मा उस कुएं में अपना घर बना लेती है जिस कुएं में उस लड़की को मारा गया था।
चोर चोरी करना छोड़ देता है लेकिन हेरा फेरी करना नही छोड़ता। यही मोहबरा उन लड़कों के साथ भी हुआ जो इस काम को अंजाम देते थे। एक बार ये लड़के उसी गांव की एक लड़की के साथ भी इस तरह से प्लान बनाते है और लड़की को भी अपना हबस का शिकार बनाने की कोशिश करते है।
लेकिन जैसे ही लड़की को उस जंगल मे लाया जाता है उसके साथ गलत होने लगता है तब एक काला सा साया उस लड़की को घेर लेता है और वह लड़के उस लड़के को अब छू भी नही पाते है।
उन लड़को के साथ वह लोग भी थे जो पहली लड़की को मारने में इन लड़को का साथ दिया था। ये काला साया दरअसल उस खतरनाक चुड़ैल का था जो इस कुएं में रह रही थी।
लड़को के पास हथियार के रूप में तमंचे भी थे तो इन लड़को ने उस काल साये पर कुछ गोलियां चलाई लेकिन वह साया वही पर खड़ा रहा। ये सब देखकर लड़को और उन आदमियो को डर लग गया जो इस जगह सभी खड़े थे।
उस चुड़ैल ने एक भयानक रूप लिया और सभी उन खूनियों के पीछे भागने लगी जिसने उसको मारा था। इस चुड़ैल ने एक एक कर कर सभी को अपना शिकार बनाया।
अंत मे बचे लड़को के साथ उस चुड़ैल ने बहुत खतरनाक बदला लिया। इन सभी लड़को का दिल उस चुड़ैल ने हाथ से खींचकर निकाल लिया और सभी की वही पर मौत हो गई।
सभी लड़को की लाश को चुड़ैल ने उसी कुएं में डाला जहा पर उस चुड़ैल का जन्म हुआ था। उस मासूम लड़की से उस चुड़ैल ने कुछ नही कहा और उसको अपने घर जाने दिया।
खूबसूरती भी कभी कभी श्रॉफ बन जाती है लेकिन ऊपरवाले की लाठी में कभी अबाज नही होती जब उसकी लाठी चलती है तो ऐसे लोगो का अंत जरूर होता है।
“Kue waali chudail ki kahani 20 saal pehle ki ghatna hindi me” पसंद आयी तो हमारे फेसबुक और टवीटर पेज को लाइक और शेयर जरूर करें ।